Kajol ने जया बच्चन संग अपनी तुलना किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पैपराजी कुछ विवादित बोलने…

Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने ऑफ-स्क्रीन डरावनी कहे जाने और जया बच्चन से तुलना किए जाने के बारे में बात की है. जूम से बात करते हुए काजोल ने कहा कि पैपराजी आपको कुछ कहने के लिए मनाते हैं, आपको मजबूर करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पैप्स सेलिब्रिटी के साथ “किसी तरह की नकारात्मक टैगलाइन जोड़ने” के लिए प्रतिक्रिया चाहते हैं.

Kajol: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है. अब वह जल्द ही पौराणिक हॉरर फिल्म मां में दिखाई देंगी. ये फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब अभिनेत्री ने जया बच्चन के साथ अपनी तुलना किए जाने पर बात की है.

काजोल ने जया बच्चन से तुलना किए जाने पर बात की

काजोल ने जया से तुलना किए जाने और डरावनी कहे जाने पर रिएक्ट किया. उन्होंने जूम संग बात करते हुए कहा, “अगर आपको लगता है कि मैं डरावनी हूं, तो ठीक है, कृपया मां को देखने जाएं…मुझे लगता है कि अभी सब कुछ वीडियो के बारे में है. यहां तक कि पैपराजी के बारे में भी. पैप्स आपके कुछ कहने का इंतजार करते हैं. वे आपको कुछ विवादित बोलने के लिए मजबूर करते हैं, जब तक आप उनपर चिल्लाएं नहीं, आप जानते हैं, एक अच्छी तस्वीर लेने के लिए आपको चिल्लाने और चीखने की जरूरत नहीं है.”

पैपराजी को लेकर क्या बोली काजोल

उन्होंने पैपराजी की ओर से सेलिब्रिटी से प्रतिक्रिया चाहने के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “यह अब सिर्फ एक तस्वीर क्लिक करने या एक वीडियो क्लिक करने के बारे में नहीं है. यह उस प्रतिक्रिया के बारे में है, जो वे चाहते हैं क्योंकि इसके साथ एक टैगलाइन जुड़ी हुई है, या वे किसी तरह की नकारात्मक टैगलाइन जोड़ सकते हैं.” दरअसल कई बार काजोल और जया बच्चन पैपराजी पर भड़क जाती हैं.

काजोल की आने वाली फिल्में

काजोल अगली बार विशाल फ़ुरिया की ओर से निर्देशित मां में नजर आएंगी. यह फिल्म एक मां की अपनी बेटी को भूतिया गांव के राक्षसी अभिशापों से बचाने के दृढ़ संकल्प की कहानी है. फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हॉरर फिल्म का निर्माण देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >