Kabhi Main Kabhi Tum: क्या लास्ट एपिसोड के साथ खत्म हुई शरजीना-मुस्तफा की लव स्टोरी, जानें पूरी हाइलाइट्स

Kabhi Main Kabhi Tum: शरजीना-मुस्तफा के पॉपुलर 'कभी मैं कभी तुम' के अबतक के एपिसोड में शरजीना प्रेगनेंट है और मुस्तफा अपने आने वाले बच्चे के लिए खूब सारे पैसे कमाने चाहता है. लेकिन इसी बीच शरजीना के बच्चे की मौत हो जाती है और उसकी जान खतरे में है.

Kabhi Main Kabhi Tum: हानिया आमिर का पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ का कल आखिरी एपिसोड था. इस शो को पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक कहानी के दिखाया गया कि कैसे शो में मुस्तफा अपने करियर में पूरी तरह घुस चुका है और शरजीना प्रेगनेंट हैं. लेकिन एक हादसे में शरजीना का मिसकैरेज हो जाता है और वह घर और मुस्तफा को छोड़कर चले जाती है क्योंकि उसे लगता है कि अगर मुस्तफा उसका ख्याल रखता तो शायद यह हादसा नहीं होता. ऐसे में अब दर्शक यह जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या सच में अंतिम एपिसोड के साथ इन दोनों की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी या हैप्पी एंडिंग होगी.

क्या है अब तक की कहानी?

शरजीना-मुस्तफा के अब तक के एपिसोड में शरजीना के बच्चे की मौत के बाद उसकी जान खतरे में है. इसके बाद खबर आ रही थी कि शरजीना की मौत हो जाएगी. जिसके बाद फैंस आखरी एपिसोड को लेकर और भी उत्सुक थे कि एंडिंग कैसी होगी. लेकिन मेकर्स ने एंडिंग में कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है.

कभी मैं कभी तुम का आखरी एपिसोड

कभी मैं कभी तुम के आखरी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आदिल से लाख शिकायत होने के बाद भी मुस्तफा एक भी होने का फर्ज निभाता है और आदिल को जेल से बाहर निकलवाता है. इसके बाद वह शरजीना से भी बात करने जाता है लेकिन उसे वह नहीं मिलती है. फिर वह अपने किराए वाले घर के जाता है. वहां, उसे शरजीना मिलती है. दोनों अपनी अपनी बातों को कहते हैं और फिर मुस्तफा उससे माफी मांगता है. इसके बाद दोनों में सुलह हो जाती है और मुस्तफा के मां बाप को भी अपने किए का एहसास होता है. इस तरह शो में हैप्पी एंडिंग हो जाती है.

कहां देखे आखिरी एपिसोड

शरजीना-मुस्तफा के आखरी एपिसोड को आप यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसे आप ARY Digital HD चैनल पर फ्री में एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के देवर ने ही ईशा को मारने का किया प्लान, सच्चाई जान रजत के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >