Jolly LLB 3 Box Office Collection: हिट या फुस्स? 18वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कितना कमाया? कलेक्शन है चौंकाने वाला

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए है और 18वें दिन का कलेक्शन सामने आया है. अक्षय कुमार या अरशद वार��ी की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बड़े पर्दे पर 19 सितंबर 2025 को फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई. फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, गजराज राव भी हैं. फिल्म जब रिलीज हुई तब इसने अच्छा कलेक्शन किया. फिर दूसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई घट गई. कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के रिलीज होने के बाद भी खिलाड़ी कुमार की फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है. चलिए आपको ‘जॉली एलएलबी 3’ के 18वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

कितनी हुई जॉली एलएलबी 3 की 18वें दिन कमाई?

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो, जॉली एलएलबी 3 ने 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इन आंकड़ों में थोड़ा फेर बदल संभव है क्योंकि ये सुबह के नंबर्स है. मूवी की कुल कमाई 108.12 करोड़ रुपये हो गई है. कांतारा चैप्टर 1 के बाद फिल्म की कमाई में खासा गिरावट देखने को मिली है. कांतारा चैप्टर 1 का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

डे वाइज जॉली एलएलबी 3

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 18- 0.02 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 108.12 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया जबरदस्त रिव्यू, कहा- तय नहीं कर सकता ऋषभ शेट्टी एक महान निर्देशक हैं या एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >