Jigra: दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म के कलेक्शन को बताया फर्जी, कहा ‘सच में बहुत जिगरा है’

Jigra: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. वहीं, फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत निर्मित है.

Jigra: आलिया भट्ट की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘जब आप महिला प्रधान फिल्में बनाते हैं और पक्का करते हैं कि वे न चलें, तो वे तब भी नहीं चलतीं, जब आप उन्हें बनाते हैं.’ इसके बाद अब एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी आलिया भट्ट की फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जिसके अनुसार उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को फर्जी बताया.

दिव्या खोसला ने जिगरा पर मढ़ा आरोप

एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खाली थियेटर की फोटो शेयर करते हुए आलिया पर आरोप मढ़ा है. एक्ट्रेस ने दावा किया है कि ‘जिगरा’ के कलेक्शन फर्जी हैं. उन्होंने लिखा कि, ‘जिगरा देखने सिटी मॉल पीवीआर गई. थियेटर पूरी तरह खाली था. सभी थियेटर खाली पड़े हैं. आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है. खुद ही टिकटें खरीदी और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिया.’

जिगरा और सावी की तुलना

एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, ‘सावी और ‘जिगरा’ हर मामले में एक-जैसे लग रहे हैं. मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि दर्शकों के प्यार और भगवान की कृपा से ‘सावी’ ने अपनी खूबियों के दम पर खुद को साबित किया है. हमने सिनेमाघरों और ओटीटी पर भी अच्छा परफॉर्म किया. हम कई देशों में टॉप पर रहे. भले ही ‘जिगरा’ इसके जैसी हो, लेकिन मुझे लगता है कि हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है और कभी-कभी दो प्रोडक्शन हाउस एक-जैसे प्लॉट पर फिल्म बना सकते हैं.’

जिगरा के बारे में

आलिया भट्ट की एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा का निर्देशन विकास बहल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में आलिया सत्या का किरदार निभा रही हैं, जो अपने भाई अंकुर को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >