Jhalak Dikhhla Jaa 10: इस एक्ट्रेस की वजह से रश्मिका मंदाना बनी अभिनेत्री, शो पर किया खुलासा

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस शो झलक दिखला जा 10 में दिखी. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए. साथ ही माधुरी संग रश्मिका ने ठुमके भी लगाए.

Jhalak Dikhhla Jaa 10: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुडबाय’ के प्रमोशन में लगी हुई है. रश्मिका अपने फिल्म को प्रमोट करने के लिए डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस शो की जज माधुरी दीक्षित संग जमकर ठुमके लगाए. साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात बताई, जिसे आप नहीं जानते होंगे.

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इसके लिए एक्ट्रेस जी-जान से प्रमोशन में लगी हुई है. झलक दिखला जा 10 का प्रामो सामने आया है. इसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म मजा मा के एक गाने पर झूमती दिखी. बता दें कि मजा मा में माधुरी लीड एक्ट्रेस है.

रश्मिका मंदाना का खुलासा

एक अन्य प्रोमो में रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि वो माधुरी दीक्षित की वजह से ही एक्ट्रेस बनी. वो कहती है मैं आपको देखकर कॉपी करती थी. आप जैसे डांस करती है उसे कॉपी करती थी और आज मैं यहां हूं. वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस पुष्पा के पॉपुलर गाने सामी-सामी पर डांस भी करती दिख रही है.

Also Read: सलमान खान का ‘सामी सामी’ गाने पर डांस देखा आपने? रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर जमकर थिरके, VIDEO
शिल्पा शिंदे के लिए रश्मिका ने किया ये काम

वहीं, झलक दिखला जा 10 में रश्मिका मंदाना ने कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के लिए ऐसा कुछ किया, जिसे देखकर वो इमोशनल हो गई. शिल्पा ने एक एपिसोड में बताया था कि परिवार से उन्हें उतना सपोर्ट नहीं मिला. जिसके बाद एक्ट्रेस ने फैमिली एरिया में बैठकर शिल्पा का पूरा डांस देखा. डांस के बाद शिल्पा ने रश्मिका को गले लगाया. माधुरी दीक्षित उन्हें देखकर बोलती है यही तो प्यार है.

हाल ही में लोकमत स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2022 का एक वीडियो सामने आया था. इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने साथ में फिल्म पुष्पा के सामी सामी सॉन्ग पर डांस किया था. बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म ‘गुडबाय’ में 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी. इसमें अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >