Janhvi Kapoor Net Worth: श्रीदेवी की लाडली ने महज 7 साल में कमा डाली करोड़ों की संपत्ति, नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग!

Janhvi Kapoor Net Worth: जाह्नवी कपूर पिछले 7 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान 7 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी है. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ के बारे में जानते हैं.

Janhvi Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार किड हैं. एक्ट्रेस दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी है, जिसे इंडस्ट्री में कदम रखे अब 7 साल हो गए हैं. जाह्नवी ने साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म ने 74.19 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी. एक्ट्रेस अबतक 10 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें से कई फ्लॉप रहीं जैसे रूही, मिली, मिस्ट एंड मिसेज माही, उलझ.

जाह्नवी ने 2024 में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ से साउथ फिल्मों में कदम रखा. हालांकि, यह बड़ी बजट की फिल्म दर्शकों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में भले एक्ट्रेस की ज्यादा फिल्में न चली हों, लेकिन उन्होंने बेहद कम सालों में करोड़ों की संपत्ति बना ली है. आज उनके 28वें जन्मदिन पर उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ

जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ पर नजर डालें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कपूर 82 करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन हैं. वह अपनी एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 70 से 80 लाख रुपये चार्ज करती हैं. यही नहीं उन्होंने रियल स्टेट में भी 30 करोड़ रुपये इंवेस्ट कर रखा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मुंबई में है करोड़ों का घर

जान्हवी कपूर ने 28 साल की उम्र में अपना खुद का घर भी खरीद लिया है. एक्ट्रेस की मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज हैं. इनमें से बांद्रा वाले घर की कीमत 30 करोड़ रुपये है, जो 8 हजार 669 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है. इस घर में पांच गार्डन और पार्किंग एरिया भी है.

गैराज में है लग्जरी कार्स

जाह्नवी के पास गैराज में कई लग्जरी कार्स हैं, जिनकी कुल कीमत 5 करोड़ रुपये तक है. इनमें मर्सिडीज बेन्ज, Lexus LX 570 और BMW X5 जैसी महंगी कार शामिल हैं.

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवीज

जाह्नवी कपूर जल्द ही सनी संस्कारी की फिल्म ‘तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं. इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक-कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ और RC 16 में भी दिखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >