‘सुस्वागतम खुशामदीद’ फिल्म में जमशेदपुर के प्रशांत सिंह, पुलकित सम्राट और इसाबेल के साथ स्क्रीन करेंगे शेयर

बॉलीवुड फिल्म में जमशेदपुर के प्रशांत सिंह का करिश्मा दिखने वाला है. अभी प्रशांत सिंह ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में प्रशांत पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

बॉलीवुड फिल्म में जल्द ही जमशेदपुर के प्रशांत सिंह का करिश्मा दिखने वाला है. अभी प्रशांत सिंह सुस्वागतम खुशामदीद फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में प्रशांत पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. फिल्‍म को धीरज कुमार डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जो इससे पहले शरमन जोशी के काशी: इन सर्च ऑफ गंगा फिल्म बना चुके हैं. यह दो ऐसे लोगों की कहानी है जो समाज को प्यार और दोस्ती का मैसेज देने में यकीन रखते हैं. फिल्म से प्रशांत सिंह को काफी उम्मीदें हैं.

Also Read: उफ्फ… कड़ाके की सर्दी में इनका हॉट अंदाज, तसवीर देख नजरों के ठहरने की है पक्की गारंटी…
दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल: प्रशांत

इन दिनों फिल्‍म की शूटिंग मुंबई में चल रही है. इसमें प्रशांत के किरदार का नाम इनाम है. वो अपने दोस्‍त सलमान के साथ हमेशा साए की तरह खड़े रहते हैं. इस फिल्म को लेकर प्रशांत काफी एक्साइटेड हैं. प्रशांत के मुताबिक फिल्म की स्टोरी लाइन इसाबेल कैफ के चारों तरफ घूमती है. फिल्म की स्टोरी में अमन (पुलकित सम्राट) और उसका दोस्‍त एक तरफ है. सलमान और इनाम एक तरफ. पुलकित और इसाबेल कैफ एक-दूसरे से प्‍यार करते हैं. जबकि, सलमान इसाबेल कैफ से प्यार करते हैं. यह एक अलग स्टोरी लाइन की फिल्म है. जिसे देखकर दर्शकों का खासा मनोरंजन होगा.

तीन ऑडिशन के बाद फिल्म में चयन

प्रशांत सिंह को फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में रोल के लिए तीन ऑडिशन देने पड़े थे. तीन ऑडिशन के बाद उनका सलेक्‍शन फिल्‍म के लिए हुआ है. प्रशांत का कहना है कि मैं खुद को सौभाग्‍यशाली मानता हूं कि मुझे पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के साथ ब्रेक मिला. मेरे यहां तक पहुंचने में निशांत दयाल, गुरजीत सिंह का बड़ा योगदान रहा है. छोटे शहर से आने के बावजूद मैं कुछ मुकाम पाने की कोशिश कर रहा हूं. मैं हमेशा अपने काम में फोकस्ड रहता हूं और कड़ी मेहनत करता हूं.

Also Read: भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एंड ग्लैमरस संभावना सेठ कहां हैं? सोशल मीडिया पर आपको मिलेगा जवाब
लेखक भी प्रशांत, जल्द लाएंगे वेब सीरीज

अगर प्रशांत सिंह की जर्नी की बात करें तो वो झारखंड की इंडस्ट्रियल सिटी जमशेदपुर से आते हैं. वो पिछले चार सालों से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे हैं. प्रशांत ने कन्‍नड़ फिल्म में भी एक्टिंग की है. हालांकि, कोरोना संकट के कारण उनकी कन्नड़ फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. इसके अलावा प्रशांत म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं. प्रशांत लेखक भी हैं और वो दो वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं. उनकी वेब सीरीज का प्लॉट जमशेदपुर होगा. प्रशांत को उम्मीद है कि एक दिन वो मुंबई के फेमस कलाकार बनेंगे.

Posted : Abhishek.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >