Ram Setu में अक्षय के साथ फिर दिखेगा जैकलीन का जलवा, नुसरत भरुचा का रोल भी फाइनल

Ram Setu cast : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ( AkshayKumar) ने पिछसे साल दिवाली पर अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ (RamSetu) का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था. पोस्टर में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) का नाम फाइनल हो गया है.

Ram Setu cast : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ( AkshayKumar) ने पिछसे साल दिवाली पर अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ (RamSetu) का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था. पोस्टर में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) का नाम फाइनल हो गया है.

मुसाफिर के रोल में नज़र आएंगे अक्षय

फिल्म के पोस्टर में अक्षय का लुक एक मुसाफिर जैसा दिखा था. गर्दन में लाल कपड़ा और साइड बैग में अक्षय का लुक बहुत अलग दिखे थे. पोस्टर में अक्षय के पीछे प्रभु राम नज़र आए थे. पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी ओटीटी पर रिलीज हुई थी. जिसे उनके फैंस की ओर से बड़ी ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार खुद भी कई तरह की तैयारी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CHj3GTpHV2v/

पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी नुसरत

अब अक्षय के फिल्म की कास्ट की बात करें तो , टाइम्स की रिपोर्ट से पता चला है कि फिल्म में अक्षय के साथ दो प्रमुख हीरोइने होंगी. उनमें से एक जैकलीन फर्नांडीज़ हैं और दूसरा नाम नुसरत भरुचा है. यह पहली बार है जब नुसरत अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. हलांकि जैकलीन फर्नांडीज़ की बात करे तो वो अक्षय के साथ काफी फिल्मो में नज़र आ चुकी है जिसमे हाउसफुल,सीरीज और ब्रदर्स भी शामिल है.इन फिल्मो में दोनों के काम को बहुत सरहाना भी मिली थी.

Also Read: करण जौहर को न्यूजपेपर जैसा आउटफिट पहनना पड़ा महंगा, मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- ‘चलता-फिरता अखबार…’

बता दें की, फिल्म की घोषणा करने के लिए, अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर के साथ लिखा था, ‘इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे. इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है – राम सेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं.’

दिवाली पर आएगी राम सेतु

अक्षय कुमार के इस फिल्म की शूटिंग -2021 के मिड में शुरू करेंगे. यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज हो रही है. अक्षय और डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा समर्थित, फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा अभिनीत होगी. खिलाड़ी कुमार अक्षय की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो इस साल सूर्यवंशी, बेल्ल बॉटम और रक्षा बंधन जैसे फिल्मो में नज़र आएगे. इसके अलावा और भी कई फिल्में है जो अक्षय के काम में इस साल चार चंद लगाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >