Jaat Worldwide Collection: गदर 2 के बाद दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर हुई जाट, सनी देओल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Jaat Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 1 महीने बाद भी शानदार परफॉर्म कर रही है. मूवी ने भारत में 90 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली. दर्शकों को गदर 2 एक्टर के एक्शन सीन्स काफी ज्यादा पसंद आए. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी का टोटल कलेक्शन कितना रहा.

Jaat Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि रिलीज के 1 महीने बाद भी मूवी शानदार परफॉर्म कर रही है. इसने अपने, यमला पगला दीवाना, गदर और सिंह साहब द ग्रेट जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन कितना रहा.

वर्ल्डवाइड जाट ने कमाए इतने करोड़

सनी देओल की जाट फिनिश लाइन पर खड़ी है. हालांकि कई सिंगल थियेटर्स में अब भी दर्शक मूवी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक्शन ड्रामा ने अब तक 119.66 करोड़ की कुल कमाई कर ली है. वहीं भारत में इसका कलेक्शन 88 करोड़ के करीब पहुंच गया है.

सनी देओल की जाट ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

  • जाट- 89.91 करोड़ (32 दिन)
  • गदर एक प्रेम कथा- 76.88 करोड़
  • यमला पगला दीवाना- 55 करोड़
  • बॉर्डर- 39.45 करोड़
  • यमला पगला दीवाना 2- 36.8 करोड़
  • सिंह साहब द ग्रेट- 36 करोड़
  • द हीरो: द लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई- 26.22 करोड़
  • इंडियन- 24.21 करोड़
  • अपने- 22.06 करोड़

जाट के बारे में

जाट एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. यह उनकी बॉलीवुड में पहली बड़ी फिल्म है. इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने किया है और इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. साथ ही सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे दमदार कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >