Jaat Trailer: हाथ-पैर में जंजीरें होने के बाद भी सनी देओल ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, हैंडपंप से नहीं पंखे से गुंडों को चुन-चुनकर मारा, VIDEO

Jaat Trailer: सनी देओल एक बार फिर से दुश्मनों का खात्मा करने लौट गए हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म जाट का ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. ट्रेलर बेहद धांसू और जबरदस्त है.

Jaat Trailer: अनिल शर्मा की 2023 की हिट फिल्म गदर 2 सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की. फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शक उन्हें भूले नहीं है. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और एक्टर की झोली में कई सारी मूवीज आ गिरी. अब एक्टर फिल्म जाट (Jaat) में नजर आएंगे और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता भी है. पहले ट्रेलर 22 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने लॉन्च की तारीख बदल दी. आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ट्रेलर में रणदीप हुड्डा से सनी लड़ते दिख रहे हैं. तेलुगु निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप खलनायक बने हैं.

जाट का ट्रेलर

फिल्म जाट 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर में सनी का एक्शन अवतार फैंस को पसंद आ रहा है. जाट का ट्रेलर करीब 2 मिनट 30 सेकंड का है, जिसमें एक्टर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं. एक्टर के हाथ और पैर जंजीरों में बंधे हुए है और उनका लुक काफी धांसू लग रहा है. इस बार वह हैंडपंप नहीं पंखा थामे दिखे. जब उनका रणदीप हुड्डा के साथ आमान-सामना होता है, वह सीन काफी जबरदस्त है. कुल मिलाकर ट्रेलर शानदार है.

सनी देओल इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका

जाट के अलावा सनी देओल के पास कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं. सबसे पहले तो राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 हैं. इन दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप है. बॉर्डर 2 में सनी के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन है. इसके अलावा एक्टर ने फिल्म सफर की शूटिंग पूरी कर ली है, जो ओटीटी पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है ये मेकर्स ने इसी साल के अंत में रिलीज करेंगे. सनी के पास नितेश तिवारी की रामायण है, जिसमें वह भगवान हनुमान का किरदार करेंगे और गदर 3 में एक बार फिर दुश्मनों के होश उड़ाते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >