Jaat: साउथ में सेटल होने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबसे बड़ा हीरो तो …

Jaat: फिल्म जाट का आज ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने पूरी टीम की तारीफ की. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह शायद साउथ में सेटल हो जाएंगे. इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं.

Jaat Trailer: सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ का आज धमाकेदार ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. तेलुगू निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म के ट्रेलर में एक्टर जबरदस्त एक्शन करते दिखे. रणदीप हुड्डा का विलेन लुक काफी भयानक और डरावना है. जब स्क्रीन पर सनी और रणदीप आमने-सामने होते हैं, तो उनका क्लैश देखने लायक होता है. फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर ने कहा कि एक्टर ने कहा कि वह शायद साउथ में सेटल हो सकते हैं.

सनी देओल ने कहा शायद मैं साउथ में सेटल हो जाऊं

फिल्म जाट के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने कहा कि ”इसकी कहानी बहुत ही प्यारी है. हम कहानी लेकर बहुत सारे डायरेक्टर्स के पास गए, लेकिन कहानी किसी को समझ ही नहीं आ रही थी. जिसके बाद गोपीचंद मालिनेनी आए और कहा कि वह ये फिल्म बनाएंगे. हम पहली बार गोवा में मिले. उनके विजन पर मैंने भरोसा रखा और ऐसे ही ये फिल्म बनी. एक्टर ने ये भी कहा कि हमारे प्रोड्यूसर बहुत अच्छे हैं. मैं सच्ची में कहता हूं कि बॉम्बे के प्रोड्यूसर इनसे सीखे. तभी जाकर कहते हैं ना बॉलीवुड, इसको हिंदी सिनेमा बनाओ पहले. सीखो कैसे सिनेमा बनता है, पहले ये लोग सब्जेक्ट को एंजॉय करते हैं और फिर डायरेक्टर को लेते हैं और उनके विश्वास पर छोड़ देते हैं. क्योंकि वह बना रहे हैं. सबसे बड़ा हीरो तो स्टोरी होती है और जो स्टोरी लिख रहा होता है वह डायरेक्टर होता है. उसपर ये लोग इतना यकीन करते हैं कि वह किसी भी चीज की कसर नहीं छोड़ते. मुझे इन लोगों के साथ काम करके बहुत मजा आया. मैं उनसे कह रहा हूं चलो दूसरी फिल्म शुरू करते हैं. शायद मैं वहीं जाकर सेटल हो जाऊं. ”

जाट कब होगी रिलीज

सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म को मेकर्स हिंदी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. मूवी में सैयामी खेर पुलिस ऑफिसर के रोल में है और रणदीप हुड्डा विलेन बने हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Trailer: हाथ-पैर में जंजीरें होने के बाद भी सनी देओल ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, हैंडपंप से नहीं पंखे से गुंडों को चुन-चुनकर मारा, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >