Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

Jaat: जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू ने काम किया हैं. फिल्म अब ओटीटी पर आ चुकी है और दर्शकों को पसंद आ रही है. आइए आपको ओटीटी रिलीज के बारे में बताते हैं.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. फिल्म ने रिलीज होते ही थिएटर्स में गदर मचा दिया. मूवी 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और ये एक महीने से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की और फिर इसकी कमाई पर ब्रेक लग गया. हालांकि शुरुआती दिनों में फिल्म को लेकर जो क्रेज था, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

जाट में सनी देओल- रणदीप हुड्डा का हुआ आमना-सामना

जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू ने काम किया हैं. रणदीप फिल्म में विलेन बने है और उन्होंने मूवी में सनी को कड़ी टक्कर दी है. दोनों के बीच का क्लैश फिल्म में देखते ही बन रहा है. रणदीप के किरदार का नाम राणातुंगा है और उसके साथ विनीत ने सोमुलू को रोल निभाया हैं. दोनों 40 गावों में अपना दबदबा बना कर रखते हैं. उनके डर से कोई नहीं बोलता और ना उनके सामने खड़ा होता है. बलदेव प्रताप सिंह यानी सनी उसके सामने खड़ा होता है और उसका मुकाबला करता है. कहानी में कई दिलचस्प ट्विस्ट है.

नेटफ्लिक्स पर छाई जाट

जाट सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. रिलीज होते ही ये देश की टॉप 10 की लिस्ट में नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है. लोग फिल्मों पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो मूवी ने केसरी चैप्टर 2 और रेड 2 के रहते हुए भी तगड़ी कमाई की. भारत में 88.66 करोड़ और दुनियाभर में इसने 118.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मेकर्स जाट का सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं और इसक घोषणा हो चुकी है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >