Jaat on OTT: बॉक्स ऑफिस पर धमाल के बाद अब OTT पर भी छाया ‘जाट’, सनी देओल ने दर्शकों के उड़ाए होश

Jaat on OTT: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी धूम मचा दी है. रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर जैसे सितारों से सजी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और वहां ट्रेंडिंग में टॉप पर चल रही है.

Jaat on OTT: बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के सनी देओल ने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘जाट’ से दमदार वापसी की. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की पहली हिंदी फिल्म ‘जाट’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. मूवी ने रणदीप हुड्डा खलनायक के रोल में काफी पावरफुल दिखे. इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू भी फिल्म का हिस्सा थे. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवी रिलीज हो चुकी है. सनी ने बताया कि ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही जाट

फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दो महीने बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फिल्म 5 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सनी देओल ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और लिखा कि ब्लॉकबस्टर जाट की दहाड़ जारी है. ‘जाट’ नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. अब इस जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट का मजा हिंदी और तेलुगु में लें. उनके पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बॉलीवुड के असली एक्शन स्टार सनी देओल सर. एक यूजर ने लिखा, जाट का धमाल अब नेटफ्लिक्स पर भी. एक यूजर ने लिखा, सर वापस आ गए.

जाट 2 के सीक्वल का फैंस कर रहे इंतजार

जाट की सफलता देखते ही अब मीडिया यूजर्स जाट के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा पहले ही मेकर्स ने कर दिया है. बताया जा रहा है कि जाट 2 में और भी ज्यादा एक्शन और ड्रामा देखने को दर्शकों को मिलेगा. इसके अलावा वह सनी देओल गदर 3 को भी लेकर चर्चा में है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >