Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने…

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म ने अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फैंस ट्रैक्टर और ट्रकों में भरकर थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अब मूवी के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने जाट की सफलता पर बात की.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला. गदर 2 का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया कि फैंस ट्रैक्टर और ट्रकों में भरकर थियेटर्स तक पहुंचे. एक्शन ड्रामा ने भारत में अब तक 61 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंच चुका है. उम्मीद है कि जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. जाट, बॉलीवुड में गोपीचंद की पहली निर्देशित फिल्म भी है, और वे इसको मिल रही सक्सेस से काफी ज्यादा खुश हैं.

जाट की सफलता पर क्या बोले गोपीचंद मलिनेनी

जाट की सफलता पर बात करते हुए निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने कहा, निर्माता जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाल रहे हैं, वे 100 प्रतिशत ‘ऑर्गेनिक’ हैं और उनके लिए कोई कॉर्पोरेट बुकिंग और नैरेटिव पुश नहीं है. लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और इसलिए इसकी संख्या बढ़ रही है.”

गोपीचंद मलिनेनी को दर्शकों से मिल रहे प्यार पर क्या बोले गोपीचंद मलिनेनी

गोपीचंद मलिनेनी ने जाट के लिए मिल रहे प्यार और तारीफ को लेकर भी अपने विचार शेयर किए. उन्होंने डीएनए संग बात करते हुए कहा, “मुझे एक्स और इंस्टा पर बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं, मैं रिएक्शन वीडियो देखना बंद नहीं कर सकता. मैं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ थियेटर्स में गया, वहां दर्शकों का क्रेज देखना वाकई शानदार हैं. वे प्यार दिखा रहे हैं और फिल्म को अपना बता रहे हैं. मुझे पहले ऐसी प्रतिक्रिया या प्रशंसा नहीं मिली थी. यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले कभी नहीं देखा.”

जाट के बारे में

सनी देओल के अलावा, जाट में रणदीप हुडा, रेगेना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज भी हैं. जाट एक रहस्यमय आदमी की कहानी बताती है, जिसका किरदार सनी ने निभाया है, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में रणतुंगा की ओर से उत्पीड़ित होने की संभावना रखता है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 5 वजहें अक्षय कुमार की फिल्म क्यों मचाएगी तहलका, जाट का तोड़ेगी रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >