Jaat Box Office Collection Day 4: जाट रिलीज के चार दिन बाद फ्लॉप हुई या हिट, जानें अब तक का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. दो साल बाद सनी ने दमदार कमबैक किया. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसके चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल ने गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. अब जाट के साथ उन्होंने दो साल बाद बड़ पर्दे पर वापसी की और धूम मचा दिया. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा उनके सामने खड़े दिखे हैं. राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है. जबकि रेजिना कैसंड्रा ने लेडी विलेन बनकर दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला. चौथे दिन के कलेक्शन को लेकर जानकारी सामने आई है.

जाट ने चौथे दिन इतनी कमाई की

सनी देओल की फिल्म जाट का चौथे दिन का कलेक्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने अभी तक  14  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिलहाल ये शुरुआती आंकड़े है, जो बदल सकते हैं. शाम तक फाइनल आंकड़े आ जाएंगे. इसके हिसाब से फिल्म ने अभी तक टोटल कलेक्शन 26.69 करोड़ रुपये का कर लिया है. 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपने रिलीज के पहले रविवार को कितनी कमाई करती है, ये देखने लायक होगा.

यहां देखें किस दिन कितने करोड़ की जाट ने कमाई की

  • Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये

Jaat Total Collection- 40.25 करोड़ रुपये

सनी देओल जाट के बाद अब किस फिल्म में आएंगे नजर

जाट के बाद सनी देओल, आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा होंगी. फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी. इसके अलावा वह बॉर्डर 2 में भी दिखेंगे, जिसमें उनके साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, परमवीर चीमा हैं.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >