Jaat Box Office Collection Day 22: रेड 2 के आने से डूबी जाट की नैया? रिलीज के 22वें दिन सनी देओल की फिल्म ने की सिर्फ इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 22: सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज में अबतक 22 दिन हो गए और इसने 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सनी के साथ मूवी में रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में दिखे हैं.

Jaat Box Office Collection Day 22: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी वाली फिल्म जाट ने सिनेमा घरों में अपने 20 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. शुरुआती चुनौतियों के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. फिल्म की कहानी और देसी अंदाज ने दर्शकों को खूब लुभाया है. हालांकि अब जाट के लिए राह आसान नहीं रहने वाली क्योंकि आज यानी 1 मई को दो बड़ी फिल्में रेड 2 और द भूतनी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इनकी वजह से जाट के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. आइए आपको 22वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

रेड 2 के आने से डूबेगी जाट की नैया?

रेड 2 और द भूतनी की वजह से जाट की कमाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा. हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि जाट ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 22वें दिन जाट ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक बदल जाएंगे और फाइनल नंबर्स भी शाम को आएगा. फिल्म की कमाई हर दिन घट ही रही है.

यहां देखें जाट की कुल कमाई

  • Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 20- 0.68 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 21- 0.49 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 22- 0.02 करोड़ रुपये

जाट की कुल कमाई- 87.04  करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >