Jaat Box Office Collection Day 11: 11 दिन में ‘जाट’ ने कितना बटोरा? क्या बन पाएगी ब्लॉकबस्टर? जानें टोटल फिगर

Jaat Box Office Collection Day 11: गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म जाट का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने 11वें दिन कितना कमा लिया, इसका आंकड़ा आ गया है. सनी देओल की मूवी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Jaat Box Office Collection Day 11: सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने खलनायक बनकर सबको इम्प्रेस कर दिया. फिल्म में उन्होंने सनी को कड़ी टक्कर दी. रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने भी मूवी में अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में.

जाट को मिला रविवार का फायदा या नहीं?

निर्माता गोपीचंद मालिनेनी की जाट पहली बॉलीवुड फिल्म है. पहली बार सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने साथ में काम किया है. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में जाट ने तगड़ी कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही इसकी कमाई कम हो गई. सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के दूसरे रविवार को मूवी यानी 11वें दिन मूवी ने5.65 करोड़ रुपये की कमाई की. शनिवार को मूवी ने सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे. अभी तक फिल्म ने 74.55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

यहां देखें अभी तक जाट ने कितने करोड़ कमा लिए

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये

जाट की कुल कमाई- 74.55  करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jaat के डायरेक्टर ने सनी देओल की फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा-ओपनिंग पहले होती तो रिकॉर्ड टूट जाते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >