Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद OTT फिल्म में नजर आ सकते हैं सनी देओल, जानें details

Jaat: सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की हाल ही में जाट रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट साबित हुई. अब एक्टर नेटफ्लिक्स की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो हाई बजट की है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘जाट’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गदर 2 जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब अभिनेता ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. चर्चा के अनुसार, अभिनेता एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर में साथ काम करेंगे, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा.

सनी देओल नेटफ्लिक्स के हाई बजट फिल्म में आएंगे नजर

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की अपकमिंग प्रोजेक्ट का निर्माण द फैमिली मैन 2, राणा नायडू और सिर्फ एक बंदा काफी है के निर्माता सुपर्ण वर्मा की ओर से किया जा रहा है. सुपरस्टार नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ बिग बजट की एक्शन थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, निर्देशक को बोर्ड पर नहीं लाया गया है, उनको लेकर विचार किया जा रहा है.

ओटीटी की दुनिया में सनी देओल की एंट्री

फिलहाल, सनी देओल की फिल्म लेखन के चरण में है और कथित तौर पर सनी की उपलब्धता और स्क्रिप्ट की तत्परता के आधार पर प्रोडक्शन टाइमलाइन तय की जाएगी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि सनी इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों को लुभाने के बाद डिजिटल दुनिया में उनकी शुरुआत होगी.

सनी देओल के पास है कई फिल्में

इस बीच, सनी के पास वर्कफ्रंट में कई फिल्में शामिल है. वह अपनी कल्ट क्लासिक बॉर्डर 2 के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं. बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उनके पास राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 भी है. फिल्म में अभिनेता प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Gangers OTT Release: एक्शन के साथ कॉमेडी का लगेगा तड़का! जब ओटीटी पर धूम मचाएंगे सुंदर सी और वडिवेलु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >