क्या ‘जाट’ एक्टर सनी देओल को गुस्सा आ गया ‘बूढ़ा’ बोले जाने पर? वायरल हुआ वीडियो

Sunny Deol Video: जाट एक्टर सनी देओल के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में एक्टर टीवी एक्टर शालीन भनोट से बात करते दिख रहे हैं. इस दौरान शालीन उनसे कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिसका जवाब वह तुरंत देते हैं.

Sunny Deol Video: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में उतरी है, गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई, जहां कई जाने-माने सितारे पहुंचे. इस इवेंट में बिग बॉस फेम एक्टर शालीन भनोट भी शामिल हुए. उन्होंने प्रीमियर के दौरान सनी देओल से बातचीत की, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी ओर शालीन बात करते दिखते हैं. शालीन गदर 2 एक्टर से कहते हैं, इतनी उम्र होने के बाद भी…कितनी एनर्जी है आप में…लव इट. इसपर सनी ने जवाब देते हुए कहा ‘मैं बूढ़ा नहीं हूं.’ इसके बाद शालीन उनसे कहते हैं कि किस इरादे से उन्होंने ये बातें कही. हालांकि एक्टर इस बात पर नाराज नहीं दिखे. वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं.

सनी देओल की फिल्म जाट को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. फिल्म ने तीन दिन में 26.50 करोड़ रुपये बटोर लिए. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ेगी. कहा जा रहा है कि रविवार का फिल्म को फायदा मिलेगा और यह अच्छा कलेक्शन करेगी. दूसरी तरफ जाट के रिलीज के साथ ही सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बैंड बज गया और इसकी कमाई लाखों में अब सिमट गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >