Imtiaz Ali: क्या बनेगा जब वी मेट और लव आज कल का सीक्वल, इम्तियाज अली ने खोले राज

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने जब वी मेट और लव आज कल के सीक्वल को लेकर बात की. बता दें कि दोनों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म में मुख्य किरदार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा है. मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इम्तियाज अपनी फिल्मों के कहानी के लिए जाने जाते है. उनकी मूवीज की स्टोरी सबसे अलग और हटकर होती है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेती है. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने जब वी मेट और लव आज कल के सीक्वल को लेकर बात की.


क्या बनेगा जब वी मेट और लव आज कल का सीक्वल
इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट और लव आज कल एवरग्रीन मूवीज है, जिसे दर्शक हर बार देखना पसंद करते है. पिंकविला से बातचीत में जब उनसे इन दोनों फिल्मों के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, फिलहाल इनके सीक्वल को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया है. अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है. मेरे पास इस समय तीन स्क्रिप्ट हैं, जिनपर काम करने के लिए बेताब हूं.


जब वी मेट और लव आज कल है कल्ट क्लासिक रोमांस मूवी
फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थी. गीत और आदित्य की लवस्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. इसके गाने, डायलॉग, सीन हर चीज बेहतरीन और शानदार था. वहीं, लव आज कल में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण नजर आई थी. ये मूवी भी सुपरहिट हुई थी. हालांकि लव आज कल का एक सीक्वल बना था, जिसमें सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा थे. इसके गाने काफी लोकप्रय हुए थे, लेकिन ये मूवी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही थी.

Crew Movie Review: कमजोर कहानी वाली क्रू की सुरक्षित लैंडिंग करवायी करीना, तब्बू और कृति की पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >