Imtiaz Ali: पुष्पा 2 के विलन करेंगे इम्तियाज अली की इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू, जानें कौन है लीड एक्ट्रेस

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने अपनी नै फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में पुष्पा 2 के विलन यानी फहाद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होगी.

Imtiaz Ali: जब वी मेट, हाईवे, रॉकस्टार जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली इंडस्ट्री को एक और मास्टरपीस देने के लिए तैयार हैं. निर्देशक ने अपनी फिल्म के टाइटल और लीड एक्टर से पर्दा उठा दिया है. दरअसल, फिल्म का नाम ‘इडियट्स ऑफ इस्तांबुल’ है. इस फिल्म में तबाही मचाने के लिए एक्टर फहाद फासिल का नाम जुड़ चूका है. इस फिल्म से वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. ऐसे में इनके ऑपोसिट कौनसी एक्ट्रेस होगी, आइए आपको बताते हैं.

इम्तियाज अली की फिल्म के लीड होंगे फहाद

इम्तियाज अली ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में अपनी नई फिल्म ‘द इडियट ऑफ इस्तांबुल’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इसकी घोषणा हो चुकी है. लेकिन, यह अपने समय से थोड़ा पहले हो गई है. यह फिल्म बन रही है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अगली फिल्म होगी या नहीं, लेकिन हां, मैं काफी वक्त से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहा हूं. इसका नाम ‘द इडियट ऑफ इस्तांबुल’ है. मैं इसे बनाना पसंद करूंगा और यह फिल्म मुझे फहद के साथ बनानी है’.

फहाद के साथ जमेगी तृप्ति की जोड़ी

फहाद की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फहाद फासिल के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की जोड़ी जमेगी और इसकी शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होगी. एक्टर अभी हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2‘ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने विलन आईपीएस भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था. उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर सफलता हासिल कर रही है.

यह भी पढ़े: Sonu Sood: सोनू सूद ने क्यों रिजेक्ट किए सीएम-डिप्टी सीएम पद के ऑफर, बोले- जब ऐसे ताकतवर लोग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >