IIFA 2025: आप भी देखें जब शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन को सिखाया राजस्थानी, तब क्या हुआ, VIDEO

IIFA 2025: IIFA अवार्ड्स के प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें शाहरुख खान कार्तिक आर्यन को राजस्थानी सिखाते नजर आ रहे हैं.

IIFA 2025: IIFA अवार्ड्स अपने 25वें संस्करण के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. बीते दिनों इसका प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ. जहां कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. इसी बीच एसआरके ने चंदू चैंपियन अभिनेता को राजस्थानी सिखाईं. जैसी कि उम्मीद थी, कार्तिक ने एक प्रोफेशनल की तरह राजस्थानी लहजा अपनाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, शाहरुख खान कार्तिक आर्यन से “पधारो म्हारे आईफा… पधारो म्हारे देश राजस्थान… खम्मा घणी” कहने के लिए कहते हैं. भूल भूलैया 3 एक्टर ने भी पूरी सहजता से इसे किया. कार्तिक आर्यन इस बार के आईफा को होस्ट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि शाहरुख से बेटर होस्ट कोई नहीं है. उन्होंने कहा, “जब भी शाहरुख सर ने परफॉर्म या फिर होस्टिंग की है, वह अद्भुत रहे हैं, जब भी वह मंच पर आते हैं, तो फैंस चीख उठते हैं. IIFA 2025, 7 मार्च से 9 मार्च 2025 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: 10 साल बाद इंजीनियर बने कार्तिक आर्यन, कॉलेज ने कुछ यूं किया वेलकम, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >