War 2 की सफलता पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस कैटेगिरी की फिल्में…

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर 20 मई को रिलीज हुआ. लोगों से मिले मिक्स रिएक्शन और प्यार के बीच ऋतिक का रिएक्शन सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर 20 मई को रिलीज हो गया है. लंबे समय से दर्शकों को इस टीजर का इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद फैंस का रिएक्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने टीजर की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने वाईआरएफ की इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म को ट्रोल भी किया.

कई यूजर्स ने इसे ‘ओवरहाइप्ड’ बताया और टीजर की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जाहिर की. खास तौर पर जूनियर एनटीआर के फैंस को उम्मीद थी कि उनका किरदार अधिक दमदार दिखेगा, लेकिन टीजर में उन्हें काफी कम दिखाया गया. अब इसपर ऋतिक रोशन ने खुलकर बात की है.

ऋतिक रोशन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

टीजर को लेकर उठ रही प्रतिक्रियाओं के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. variety के साथ एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा, “‘वॉर’ मेरे लिए सच में एक स्पेशल फ्रैंचाइज है. ‘वॉर 2’ के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया है और इसकी तारीफ की है. एनटीआर, कियारा, अयान, मुझे और पूरी टीम के लिए लोगों का प्यार देखकर मुझे सच में बहुत खुशी होती है. इस कैटेगिरी की फिल्में बनाना आसान नहीं होता है.

ऋतिक रोशन ने आगे कहा, “हमने ‘वॉर 2’ को लोगों के लिए एक एक्शन ड्रामा बनाने के लिए अपना बेस्ट दिया है. मैं बचपन से ही एक्शन जॉनर का बहुत बड़ा फैन हू.” वह बोले कि ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में करने में उन्हें बहुत मजा आती है. इसलिए मेरे लिए कबीर के किरदार को फिर से निभाना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है.

फिल्म के रिलीज के लिए एक्साइटेड हैं कबीर

ऋतिक ने यह भी कहा कि ये एक ऐसा किरदार ,है जिसकी वजह से मुझे सालों से खूब प्यार मिल रहा है. ‘वॉर 2’ के लिए लोगों का जो रिएक्शन और प्यार है, उससे मैं बहुत खुश हूं. जब फिल्म ‘वॉर 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो मैं लोगों का रिएक्शन देखने के लिए एक्साइटेड हूं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘वॉर 2’ को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी, ताकि देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकें. ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का एक अहम हिस्सा है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में दमदार एक्शन और हाई-ऑक्टेन सीन्स की झलक देखने को मिली है, जो फुल एंटरटेनमेंट का वादा करती है.

यह भी पढ़े: Spirit Movie से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, इन डिमांड्स ने संदीप रेड्डी वांगा को किया परेशान – Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >