Housefull 5 On OTT: इस वीकेंड ओटीटी पर एंजॉय करें हाउसफुल 5, एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी, यहां हुई स्ट्रीम

Housefull 5 On OTT: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 फाइनली ओटीटी पर आ चुकी है. खिलाड़ी कुमार सहित बाकी स्टारकास्ट ने एक मजेदार वीडियो के साथ इस खुशखबरी को फैंस के साथ अनाउंस किया. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां एंजॉय कर सकते हैं.

Housefull 5 On OTT: मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा हाउसफुल 5 आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडीज और जॉनी लिवर स्टारर फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी प्रीमियर डेट अनाउंस करते हुए स्टारकास्ट ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें वे दर्शकों को फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में बताते नजर आए. बाद में, अक्षय ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की और फिर बताया कि हाउसफुल 5 प्राइम वीडियो पर आ गई है और कोई भी जाकर देख सकता है. फैन्स ने भी दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया. एक आलीशान क्रूज लाइनर पर सेट, हाउसफुल 5 कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण है, जिसकी कहानी एक डॉक्टर की चौंकाने वाली मौत के इर्द-गिर्द घूमती है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित और फरहाद सामजी की ओर से सह-लिखित, हाउसफुल 5 में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत, श्रेयस तलपड़े, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, अर्चना पूरन सिंह, बॉबी देओल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अजय देवगन-तृप्ति डिमरी में से कौन बना ओपनिंग डे किंग, सैयारा के सामने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >