Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई खबरें चल रही थीं. दावा किया जा रहा था कि फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की 'फौजी' और अनीस बज्मी की अगली फिल्म से होगी. लेकिन अब मेकर्स ने इन सभी दावों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.
Golmaal 5 Makers Official Statement: रिलीज डेट पर मेकर्स ने दी सफाई
रोहित शेट्टी पिक्चर्ज ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर वायरल हो रही सभी खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं. उन्होंने साफ किया कि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है.
मेकर्स ने यह भी कहा कि उनकी पूरी टीम इस समय फिल्म को पूरा करने और दर्शकों के लिए बेहतर बनाने में जुटी हुई है. फिल्म से जुड़ी कोई भी बड़ी अपडेट, चाहे वह रिलीज डेट हो या कोई और जानकारी, सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही शेयर की जाएगी. साथ ही उन्होंने मीडिया से बिना पुष्टि वाली खबरें प्रकाशित न करने की अपील भी की.
अब मेकर्स के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि 4 दिसंबर 2026 को 'गोलमाल 5' की रिलीज की खबर सिर्फ एक अफवाह थी. ऐसे में फैंस को अब फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करना होगा.
Golmaal 5 Cast: पुराने चेहरे, नए ट्विस्ट के साथ लौटेगी टीम
'गोलमाल 5' में एक बार फिर अजय देवगन अपनी फुल कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आएंगे. उनके साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी वापसी कर रहे हैं. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री भी होने वाली है, जो कहानी में नया तड़का लगाएंगे. वहीं, शरमन जोशी भी करीब 20 साल बाद 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में पुरानी टीम और नए चेहरों का यह कॉम्बिनेशन फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.
ये भी पढ़ें: इतने बड़े स्टार, फिर भी Instagram पर नहीं... जानिए क्यों सोशल मीडिया से दूर हैं ये बॉलीवुड सितारे
