Ganapath OTT Release: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' इस ओटीटी पर होगी रिलीज

फिल्म गणपत 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'गणपत' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. मूवी में टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन है.

टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपत 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. गणपत सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘गणपत’ ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है. टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नौ साल बाद एक बार फिर से साथ में आए है. दोनों ने साथ में फिल्म हीरोपंती में काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. विकास बहल द्वारा निर्देशित डायस्टोपियन एक्शन फिल्म गणपत में टाइगर, कृति के अलावा एली अवराम, रहमान, जमील खान, गिरीश कुलकर्णी, श्रुति मेनन भी है, जो मूवी में अहम किरदार निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >