Gadar 2 OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सनी देओल की ‘गदर 2’, अनिल शर्मा बोले- हफ्ते…

गदर 2 की सफलता से सनी देओल, अनिल शर्मा और फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश हैं. ऐसा होता है कि फिल्में रिलीज के तीन से चार सप्ताह के भीतर ही ओटीटी पर आ जाती है. लेकिन गदर 2 के साथ कहानी अलग है.

Gadar 2 OTT Release: गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है और तेजी से कमाई कर रही है. सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर मूवी ने हिंदी बेल्ट में केजीएफ 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अबतक भारत में कुल कमाई 456 करोड़ रुपये की हो गई है. अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2, शाहरुख खान स्टारर पठान और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. इस बीच खबरें आई थी कि गदर 2 अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. जिसके बाद फैंस जानने के बाद बेताब हो गए थे कि ये किस प्लेटफॉर्म पर आएगा. अनिल ने इसपर बात की है.

कब ओटीटी पर आएगी गदर2?

गदर 2 की सफलता से सनी देओल, अनिल शर्मा और फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश हैं. ऐसा होता है कि फिल्में रिलीज के तीन से चार सप्ताह के भीतर ही ओटीटी पर आ जाती है. लेकिन गदर 2 के साथ कहानी अलग है. ये अभी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. अनिल शर्मा ने इंडिया.कॉम से बातचीत में बताया कि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है और वो जल्द ही ओटीटी रिलीज की योजना नहीं बना रहे हैं. साथ ही कहा कि फिल्म आने में कम से कम छह से आठ महीने लगेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि, “तब तक बहुत से लोग सिनेमाघरों में फिल्म देख चुके होंगे और बहुत से लोग ऐसा कर भी चुके होंगे. हम दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रहे हैं, और यह फिल्म के लिए सबसे बड़ी सफलता है.”

500-1000 की कमाई करेगी गदर 2!

अनिल शर्मा ने कहा कि, “मैं संख्याओं पर विश्वास नहीं करता, पठान ने असाधारण रूप से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. केजीएफ चैप्टर 2 ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और अब गदर 2 भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. अब, देखते हैं कि यह कितना आगे तक जाता है. जनता इसे कहां तक ले जाती है. यह जनता की फिल्म है.” उन्होंने उम्मीद जताई है कि 500 और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी मूवी पार कर सकती है. उन्होंने बॉक्स ऑफिस नंबर को असली बताया है.

Also Read: Sunny Deol: सालों बाद सनी देओल का छलका दर्द, ‘गदर’ जैसी हिट देने के बाद भी नहीं मिला था काम, बोले-ऐसा इसलिए…

गदर 2 की दमदार कमाई

गदर 2 की धुंआधार कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह धीरे-धीरे 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. ‘बीबीसी एशियन नेटवर्क’ को दिए इंटरव्यू में सनी देओल से ‘गदर 2’ को ‘पाकिस्तानी विरोधी’ करार दिए जाने की धारणा के बारे में सवाल किया गया. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म पाकिस्तान विरोधी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि देशों के बीच नफरत ज्यादातर राजनीतिक चीज है क्योंकि एंड ऑफ दे डे मानवता होती है और दोनों पक्षों के लोग एक ही मिट्टी से बने होते है. साथ ही कहा कि उन्होंने फिल्म में कभी भी किसी को नीचा नहीं दिखाया है और तारा सिंह का किरदार उस तरह का व्यक्ति नहीं है.

Also Read: Gadar 2 Collection: गदर 2 ने KGF 2 को छोड़ा पीछे, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जानिए टोटल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >