Freddy Cast Fee: ‘फ्रेडी’ के लिए कार्तिक आर्यन ने ली मोटी फीस, जानें अलाया एफ ने कितना किया चार्ज

फिल्म फ्रेडी एक सस्पेंस मूवी है और इसमें कार्तिक आर्यन डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला के रोल में है. फिल्म के लिए एक्टर ने मोटी फीस ली है. बता दें कि आज ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है.

Freddy Cast Fee: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म फ्रेडी (Freddy) आज रिलीज हो रही है. इस फिल्म में कार्तिक का अलग अंदाज दर्शक देखेंगे. इस मूवी के लिए एक्टर ने वजन बढ़ाया है और लुक पर काफी मेहनत की है. मूवी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. चलिए आपको बताते है फिल्म के स्टारकास्ट के फीस के बारे में.

Kartik Aaryan ने कितनी ली फीस?

फिल्म फ्रेडी एक सस्पेंस मूवी है और इसमें कार्तिक आर्यन डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला के रोल में है. Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने फिल्म में काम करने के लिए तगड़ी फीस ली है. इस रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने 7 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

Jeniffer Piccinato

शशांक घोष निर्देशित फिल्म फ्रेडी में जेनिफर पिकिनाटो भी है. उन्हें फिल्म में काम करने के लिए 25 लाख रुपये चार्ज किए है. बता दें कि पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म राम सेतु में नजर आई थी, जिसमें अक्षय कुमार और जैकलीन और नुसरत है.

Alaya F

अलाया फिल्म फ्रेडी में कैनाज ईरानी का किरदार निभा रही है, जिसे कार्तिक आर्यन से प्यार हो जाता है. उन्होंने इसमें काम करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए है. बता दें कि अलाया ने जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें सैफ अली खान और तब्बू थे.

Also Read: Kartik Aaryan Birthday: क्यों टूटा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता? इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय की भूमिका कार्तिक निभायेंगे. उनके पास कियारा आडवाणी के साथ रोहित धवन की शहजादा और की सत्यप्रेम की कथा भी है. शहजादा 2020 की तेलुगु हिट अला वैकुंठपुरमूलू की हिंदी रीमेक है. कार्तिक पिछली बार भूल भुलैया 2 में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और मूवी ने जमकर कमाई की थी. इसमें कियारा आडवाणी और तब्बू ने अहम किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >