Films Releasing In April 2024: अप्रैल में आ रही ये धमाकेदार फिल्में, नोट कर लें डेट, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Films Releasing In April 2024: अप्रैल में शानदार मूवी रिलीज होने के लिए तैयार है. लिस्ट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, राजकुमार राव की फिल्में शामिल है. ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है. फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी.

Maidaan

मैदान फिल्म का कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन की परफॉरमेंस की काफी चर्चा हुई थी. फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ये एक पीरियड-ड्रामा है, जहां भारत की आजादी के कुछ ही साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की जाएगी.

Chamkila

चमकीला फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है. इसमें परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे है. फिल्म की कहानी पंजाब के लोकप्रिय सिंगर अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर के बारे में है. दोनों की ही साल 1988 में हत्या कर दी गई थी. इस फिल्म को 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Mr and mrs mahi

मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में फिर एक बार जान्हवी कपूर और राजकुमार राव साथ में नजर आने वाले है.’मिस्टर एंड मिसेज माही’ काफी बीते लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई थी. फिल्म इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म को 19 अप्रैल को थियेटर में रिलीज किया जाएगा.

Do aur do pyaar

दो और दो प्यार एक रोमांटिक कॉमडी है. फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज और सेंथिल राममूर्ति साथ में नजर आएंगे. इसमें सेंथिल और विद्या एक कपल हैं और इलियाना और प्रतीक एक कपल हैं और फिल्म में दोनों ही कपल्स की कहानी दिखाई है. इस फिल्म को 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

Tehran

तेहरान एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जो 26 अप्रैल को थिएटर में रिलीज कि जाएगी, इसका निर्देशन अरुण गोपालम ने किया है. इसमें जॉन अब्राहम और मानुषी चिल्लर लीड रोल में नजर आएंगे.

Jnu

जेएनयू एक स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर आधारित फिल्म है. फिल्म में ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ के राजनीति और इससे जुड़े कई मुद्दे को दिखाया जाएगा. इसमें रवि किशन, रश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा और अतुल पांडे साथ में नजर आएंगे. आप इस फिल्म को 5 अप्रैल को थिएटर में देख पाएंगे.

Srikanth

श्रीकांत फिल्म जिसे पहले हम श्री के नाम से जानते थे, उसकी रिलीज डेट सामने आ गई है. वो 10 मई को थिएटर में रिलीज की जाएगी. यह एक बायोपिक फिल्म होगी. इसमें राजकुमार राव नजर आएंगे. यह बायोपिक फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत बोला के ऊपर बनी है.

Srikanth: राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, एक्टर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >