February OTT Release: फरवरी में नहीं मिलेगी बिलकुल फुर्सत, लगातार OTT पर स्ट्रीम होगी धांसू फिल्में-सीरीज

February OTT Release: फरवरी में एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. इनमें बोमन ईरानी की ‘द मेहता बॉयज’ से लेकर यामी गौतम की ‘धूम धाम’ शामिल है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

February OTT Release: जनवरी 2025 की धमाकेदार शुरुआत के बाद फरवरी में भी एंटरटेनमेंट का सिलसिला जारी रहेगा. फरवरी के पिटारे में ओटीटी लवर्स के लिए बहुत कुछ खास है. इस महीने एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देंगी. इनमें कई ऐसी फिल्में और सीरीज हैं, जिनका इंतजार दर्शक आखें बिछाए कर रहे हैं. ऐसे में बिना समय गवाए आइए बताते हैं फरवरी में स्ट्रीम होने वाली फिल्में-सीरीज.

बड़ा नाम करेंगे

सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा और राजश्री प्रोडक्शन की पहली वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ अब वह ओटीटी पर एंट्री करने जा रही है. यह सीरीज 7 फरवरी 2025 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी, जिसमें ऋषभ और सुरभि मुख्य भूमिका में हैं.

द मेहता बॉयज

बोमन ईरानी की निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ 7 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म में एक बेटे और पिता के बीच तनावपूर्ण रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें श्रेया चौधरी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

मिसेज

दंगल फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​की अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज’ जी5 पर 7 फरवरी को स्ट्रीम होगी, जिसमें निशांत दहिया, कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल जैसे कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी हर महिला के शादी के बाद के जीवन और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है.

जीरो डे

जीरो डे 20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसकी कहानी साइबर अटैक के पीछे की सच्चाई को उजागर करने पर केंद्रित है. इस फिल्म के ट्रेलर ने दरशकों की एक्साइटमेंट को पहले से ही बढ़ा रखा है. अब फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

धूम धाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर आएगी. इस फिल्म की कहानी शादी की पहली रात हुए कई कांड के इर्द-गिर्द घूमती है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >