तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद Sana Shaikh को डेट कर रहे Vijay Varma, नई तसवीरों ने मचाया धमाल

Sana Shaikh-Vijay Varma: तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा एक बार फिर अपने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जी हां रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं. हालांकि स्टार्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. इसी बीच फातिमा ने विजय संग फोटो शेयर की. जिसपर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए.

Sana Shaikh-Vijay Varma: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और विजय वर्मा इन-दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों को मुंबई के एक कैफे में साथ देखा गया था, जिसके बाद से के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं. तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद, ऐसी खबरें आ रही हैं कि विजय को फातिमा में नया प्यार मिल गया है और दोनों डेट कर रहे हैं. इन अटकलों के बीच, फातिमा ने विजय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग में घी डालने का काम कर रही हैं.

विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख की तस्वीरें

26 जून को दिग्गज अभिनेत्री रेखा की ब्लॉकबस्टर फिल्म उमराव जान सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई. अभिनेत्री की ओर से होस्ट की गई ग्रैंड स्क्रीनिंग नाइट में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा सहित इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं. फातिमा ने बाद में फैंस को स्क्रीनिंग की एक झलक दिखाई. अपनी पोस्ट में, अभिनेत्री को फिल्म देखने के लिए विजय वर्मा के बगल में बैठे देखा जा सकता है. दोनों एक साथ पोज भी दे रहे थे.

विजय और फातिमा एक दूसरे के बगल में हैं बैठे

सितारों से सजी इस पार्टी के लिए फातिमा सना शेख ने व्हाइट कलर का फ्राक सूट पहना था. पहली तस्वीर में रेखा और फातिमा के बीच एक कैंडिड पल है. दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री को जैकी श्रॉफ, तब्बू और विजय वर्मा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तीसरी तस्वीर में फातिमा और विजय नुसरत भरुचा और मनीष मल्होत्रा ​​के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”विजय भाई को नया प्यार मिल गया है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… नए लवबर्ड्स मिल गए हैं.”

फातिमा और विजय की डेटिंग के बारे में

फातिमा और विजय की डेटिंग की अफवाहें हाल ही में शुरू हुईं, जब उन्हें एक साथ क्लिक किया गया. विजय पहले तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में अलग हो गए. उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की.

यह भी पढ़ें- Kannappa Box Office Collection Day 1: विष्णु मांचू की ‘कन्नपा’ ने पहले दिन बजाया डंका, छाप डालें करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >