Fateh Box Office Collection: सोनू सूद की फिल्म सुपरहिट की जगह बनी ‘स्लीपर हिट’! जानें अबतक का कलेक्शन

Fateh Box Office Collection: सोनू सूद (Sonu Sood) के निर्देशन में बनी पहली फिल्म फतेह ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। 30 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर ने पहले ही 30.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Fateh Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की ‘फतेह’ 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. फिल्म काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही, लेकिन इसके बावजूद तीन हफ्तों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए एक फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

सोनू सूद की ‘फतेह’ की खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी सोनू सूद ने ही किया है, जो अब बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. इसके साथ ही यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. महज 30 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने पहले ही 30.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे मालूम पड़ता है कि फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को फिल्म देखने पर मजबूर कर रही है.

फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के को प्रोड्यूसर अजय धामा ने कहा, ’10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ रही थी लेकिन इसने तीन हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर सोनू सूद ने इस फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा करते हुए लिखा है कि “फतेह’ ने भारत में 26.86 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि विदेशों में 3.21 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह की फिल्म ने 30.07 करोड़ का कलेक्शन किया है.’

क्या होता है स्लीपर हिट?

स्लीपर हिट तब होता है जब कोई फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, लेकिन धीमी गति में ताबरतोड़ कलेक्शन कर रही हो. इस फिल्म में सिर्फ सोनू सूद ने एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का निर्देशन भी किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आलोचकों से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

यह भी पढ़े: Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर में इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री, कहा- ये रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >