Durgesh Kumar Birthday: इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक, पंचायत के बनराकस का चुनौती भरा सफर है काफी इंस्पायरिंग

Durgesh Kumar Birthday: पंचायत के बनराकस उर्फ दुर्गेश कुमार का आज जन्मदिन है. एक्टर हाइवे, लापता लेडीज जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके करियर से जुड़ी कई बातों से रूबरू कराएंगे.

Durgesh Kumar Birthday: टीवीएफ के वेब सीरीज पंचायत के बनराकस यानि दुर्गेश कुमार अब इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. आज एक्टर का 40वां जन्मदिन है. दुर्गेश कुमार का जन्म 21 अक्टूबर 1944 को बिहार के दरभंगा जिले में हुआ था. दुर्गेश कुमार के पिता डॉ. हरिकृष्ण चौधरी दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में कॉमर्स के प्रोफेसर थे. एक्टर का पिता चाहते थे कि वह एक इंजीनियर बने. लेकिन शायद दुर्गेश कुमार और किस्मत दोनों को ही कुछ और मंजूर था. दुर्गेश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो की लेकिन वह इंजीनियर नहीं बन पाए. आइए बताते हैं उनके इंजीनियर से एक्टर बनने तक के सफर के बारे में सब कुछ.

दुर्गेश कुमार पहले ही नाटक में बने चपरासी

दुर्गेश कुमार ने अपनी स्कूली पढ़ाई दरभंगा के सीएम साइंस कॉलेज से पूरी की. इस बीच उनके बड़े भाई डॉ. शिवशक्ति चौधरी यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली जाना चाहते थे. जिसके बाद दुर्गेश अपने बड़े भाई के साथ साल 2001 में दिल्ली आ गए. और यहां आकर उन्होंने जय कटारिया के उद्देश्य थिएटर ग्रुप में एडमिशन लिया. वहां उन्होंने लगभग 50 दिन तक काम को समझा और सीखा. और फिर उन्होंने अपने करियर का पहला नाटक ‘ताजमहल का टेंडर’ किया. इस नाटक को अजय शुक्ला ने लिखा था. बता दें कि इस नाटक में दुर्गेश कुमार ने एक चपरासी का किरदार निभाया था. दुर्गेश कुमार का बचपन से ही रुझान एक्टिंग की तरफ था और अपने पहले नाटक के बाद उनके अंदर और भी ज्यादा कॉन्फिडेंस आ गया था. जिसके बाद वह अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ साथ नाटकों में भी हिस्सा लेने लगे.

तीन बार फेल हुए

दुर्गेश कुमार के इंजीनियरिंग के साथ साथ नाटक करने का सिलसिला ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और वह फेल हो गए. बता दें कि एक्टर ने तीन बार परीक्षा निकालने की कोशिश की लेकिन हर बार वह असफल रहे. इसके बाद हार मानकर उन्होंने हिंदी साहित्य से स्नातक करने का फैसला लिया. इस बार भी उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर जारी रखा. साथ ही उन्होंने NSD का फॉर्म भी भरा, लेकिन पहली बार में उनका चयन नहीं हो पाया. उसके बाद उन्होंने श्रीराम सेंटर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स एंड कल्चर से दो साल का डिप्लोमा किया. और फिर साल 2008 में उनका सिलेक्शन NSD में हो गया. यहां भी उन्होंने बहुत थिएटर किए और फिर उनकी नौकरी लग गई.

इम्तियाज अली ने ऑफर की पहली फिल्म

दुर्गेश कुमार ने अपने नौकरी पीरियड में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके के एक छोटे से किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन कम उम्र होने की वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. हालांकि, ऑडिशन में उनकी एक्टिंग देख रहे इम्तियाज अली ने दुर्गेश को अपनी फिल्म हाइवे के लिए चुन लिया. और यहां से असल मायने में उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह पंचायत, लापता लेडीज, भक्षक, बहुत हुआ सम्मान, बहन होगी तेरी जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आए.

Also Read: Nargis Fakhri Birthday: पाकिस्तान से खास ताल्लुक रखती हैं रणबीर कपूर की ये हीरोइन, कभी घरों में सफाई का करती थीं काम

Also Read: Sunny Deol Birthday: आखिर क्यों शाहरुख खान से 16 साल तक सनी ने नहीं की थी बात, कभी साथ ना काम करने की खाई थी कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >