दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी ने मिलाया ताल, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया क्या हुई उनके बीच बात

दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी और उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसका वीडियो एक्टर ने शेयर किया है.

पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकर दिलजीत दोसांझ ने नये साल पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की तसवीरें और वीडियो सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. वीडियो में पीएम कहते दिख रहे हैं कि, जब भारत के गांव का एक लड़का अपनी मेहनत और लगन से देश और दुनिया में नाम कमाता है, तो यह बहुत गर्व की बात है. चलिए आपको बताते हैं दोनों के बीच क्या बातें हुई.

दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी के बीच क्या हुई बातचीत

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी संग फोटोज और वीडियो पोस्ट कर लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश. वीडियो में दिलजीत उनसे कहते हैं, हम पढ़ते थे कि मेरा भाररत महान, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे समझ में आया इसे ऐसा क्यों कहते हैं. इसपर पीएम मोदी कहते हैं, “भारत की विशालता ही इसकी ताकत है. हम एक जीवंत समाज हैं.” सिंगर कहते हैं, भारत में सबसे बड़ा जादू है वह है योगा. इसपर पीएम ने कहा, जिसने योगा को अनुभव किया है, वह उसकी ताकत जानते हैं.

दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी ने मिलाया ताल

दिलजीत दोसांझ ने गुरु नानक पर एक गीत गाया. इस दौरान पीएम मोदी ने सिंगर की ताल से ताल मिलाते हुए मेज को ढोलक की तरह बजाया. उनका ये अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आया. इसपर खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मोदी जी एक ही दिल है कितने बार जीतेगे आप. एक ने लिखा, ये तो अलग ही क्रासओवर हो गया. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को साथ देखना एक अलग ही फील दे रहा. कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया.

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्में

दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक टूर ‘दिल-लुमिनाती’ को लेकर काफी चर्चा में थे. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में अमर सिंह चमकीला और जट्ट एंड जूलियट 3 में नजर आए थे. दिलजीत की आने वाली फिल्मों में ‘बॉर्डर 2’ है, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इसके अलावा उनके पास नो एंट्री 2, सरदार जी 3 भी है.

यह भी पढ़ेंDiljit Dosanjh: क्या अब भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांज? बोले- मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सरकार…

यह भी पढ़ें– Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर रोने के लिए ट्रोल हुईं दिलजीत की फैन, तो सिंगर ने बयान जारी करते हुए लिया स्टैंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >