45वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही 'धुरंधर 2', वीकेंड पर फिल्म की कमाई में आया उछाल

Dhurandhar2 Box Office Collection Day 45: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई अब धीरे-धीरे धीमी पड़ रही है, हालांकि 45 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और भारत में 1,138 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

Dhurandhar2 Box Office Collection Day 45: सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए काफी समय हो गया है. अब इस फिल्म की कमाई धीरे-धीरे काफी धीमी होती जा रही है. फिल्म अपने सातवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और अब इसकी रोज की कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, इस वीकेंड इसकी कमाई में उछाल दिखी है. फिल्म ने अब तक इतना कलेक्शन कर लिया है कि इसने इंडस्ट्री के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म की 45वें दिन की कमाई के आंकड़े.

45वें दिन की कमाई में आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने 45वें दिन यानी सातवें शनिवार को भारत में 2.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. भले ही यह कमाई फिल्म के शुरुआती दिनों के मुकाबले बहुत कम है, लेकिन वीकेंड होने की वजह से इसमें शुक्रवार यानी 44वें दिन की कमाई के तुलना में थोड़ा सुधार जरूर दिखा है. अब तक भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,138.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं पूरी दुनिया में फिल्म ने अब तक 1,788 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

कैसा रहा फिल्म का अब तक का सफर?

फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 674 करोड़ रुपये कमाकर सबको हैरान कर दिया था. इसके बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी इसकी पकड़ मजबूत रही. सात हफ्तों बाद भी नई फिल्मों के बीच यह फिल्म मजबूती से खड़ी है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन (बिना टैक्स के कमाई) भी 1,362 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, जो इसकी जबरदस्त कामयाबी को दर्शाता है.

‘धुरंधर 2’ और ‘राजा शिवाजी’ के बीच मुकाबला

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ को नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से भी टक्कर मिल रही है. ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन करीब 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इतनी नई और बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म का टिके रहना अपने आप में एक बड़ी बात है.

यह भी पढ़ें: 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला फिल्म ‘माइकल’ का जादू, कमाई में हुई जबरदस्त बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >