Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच ‘इक्कीस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने धुरंधर जैसी फिल्म बनाने पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है

Dhurandhar: श्रीराम राघवन ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उस फॉर्मेट की फिल्म नहीं बना सकते. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा. और उनकी आने वाली वॉर एपिक फिल्म इक्कीस के बारे में सबकुछ.

Dhurandhar: डायरेक्टर श्रीराम राघवन अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस के साथ पहली बार वॉर एपिक जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं. अब तक थ्रिलर और डार्क स्पाई फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले श्रीराम मानते हैं कि हर फिल्ममेकर की अपनी एक अलग भाषा और सोच होती है. हाल ही में द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में, जब उनसे आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की तुलना उनकी स्पाई थ्रिलर एजेंट विनोद से करने को कहा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में अपनी राय रखी. श्रीराम ने कहा कि धुरंधर एक शानदार फिल्म है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, लेकिन यह उस तरह की फिल्म नहीं है, जैसी वह खुद बनाना चाहेंगे. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

श्रीराम राघवन: “यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है”

श्रीराम राघवन ने इंटरव्यू में कहा, “हमें यह समझना होगा कि हम अलग समय में जी रहे हैं. धुरंधर एक फिल्म है और यह बहुत अच्छा कर रही है. इसे करना भी चाहिए, लेकिन यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है. अगर मैं इसे फॉलो करने लगूं, तो यह सबसे बेवकूफी वाली बात होगी.”

श्रीराम राघवन ने फिल्म की सफलता के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि आदित्य की समझ और सिनेमाई शैली अलग है, जिसे वह पसंद करते हैं, लेकिन वह खुद उस तरह की फिल्म नहीं बना सकते.

इक्कीस की डिटेल्स

फिल्म इक्कीस परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अर्जुन खेतपाल की जिंदगी पर आधारित है, जो यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी थे. फिल्म में अगस्त्य नंदा अर्जुन खेतपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके पिता के किरदार में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आएंगे. यह फिल्म धर्मेंद्र की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म होगी.

इसके अलावा, फिल्म में जयदीप अहलावत और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इक्कीस 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: फ्लॉप कमाई के बावजूद रचा इतिहास, 2025 की दो फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >