Dhurandhar Box Office Collection Day 27: ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर धाक, 27वें दिन भी रणवीर सिंह की फिल्म का चला सिक्का

फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है. 27 दिनों में 700 से करोड़ से ज्यादा कमाई के साथ यह फिल्म साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. जानें फिल्म का कलेक्शन.

Dhurandhar Box Office collection Day 27: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. लोगों को इसकी कहानी बहुत इम्प्रेस कर रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर दिख रहा है. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. कई दिनों बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही और चर्चा में बनी हुई है. आइए डे 27 का कलेक्शन आपको बताते हैं.

जानें 27वें दिन ‘धुरंधर’ ने कितना कमाया

धुरंधर’ फिल्म ने रिलीज के पहले कुछ ही दिनों में अपने शानदार प्रदर्शन से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ की कमाई कर ली थी. आमतौर पर फिल्मों की कमाई की रफ्तार दूसरे और तीसरे हफ्ते में कम होने लगती है, लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ ऐसा नहीं हुआ. 12 से 20 दिनों के बाद भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 27वें दिन भारत में मूवी ने 0.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये अर्ली आंकड़े है और नाइट शोज के बाद फाइनल नंबर्स आएंगे. फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 712.55 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Day 1 – 28 cr
  • Day 2 – 32 cr
  • Day 3 – 43 cr
  • Day 4 – 23.25 cr
  • Day 5 – 27 cr
  • Day 6 – 27 cr
  • Day 7 – 27 cr
  • Day 8 – 32.5 cr
  • Day 9 – 53 cr
  • Day 10 – 58 cr
  • Day 11 – 30.5 cr
  • Day 12 – 30.5 cr
  • Day 13 – 25.5 cr
  • Day 14 – 23.25 cr
  • Day 15 – 22.5 cr
  • Day 16 – 34.25 cr
  • Day 17 – 38.5 cr
  • Day 18 – 16.5 cr
  • Day 19 – 17.25 cr
  • Day 20 – 18 cr
  • Day 21 – 25 cr
  • Day 22 – 15 cr
  • Day 23 – 20.5 cr
  • Day 24 – 22.5 cr
  • Day 25 – 10.5 cr
  • Day 26 – 11.25 cr
  • Day 27 – 0.3 cr

Total = 712.55 cr

यह भी पढ़ेंDhurandhar Collection: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया ‘धुरंधर’ ने, अगला टारगेट प्रभास-शाहरुख खान की फिल्में, 21वें दिन का कलेक्शन है जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >