Dhurandhar 3 पर फुल स्टॉप? राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी

Dhurandhar 3: ‘धुरंधर’ के अगले पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं. राकेश बेदी का कहना है कि कहानी यहां पूरी हो जाती है, हालांकि फ्रेंचाइजी आगे नए अंदाज में लौट सकती है.

Dhurandhar 3: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने तीसरे पार्ट को लेकर अपनी राय सामने रखी है. जूम संग एक इंटरव्यू में एक्टर से ‘धुरंधर 3’ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा. लेकिन ‘धुरंधर’ एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी भी समय नए कलाकारों के साथ बनाया जा सकता है. कहानी वहीं खत्म हो जाती है जब जासूस अपने देश लौट आता है.”

अपने किरदार और ट्विस्ट पर क्या बोले राकेश बेदी

राकेश बेदी ने अपने किरदार जमील जमाली को लेकर भी खुलकर बात की, जिसमें बड़ा ट्विस्ट सामने आता है कि वह पाकिस्तान में काम कर रहा एक भारतीय जासूस है. उन्होंने कहा, “यह दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज था, लेकिन हमारे लिए यह एक सामान्य सीन जैसा था. हमें पता था कि यह सीन असर डालेगा. ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बहुत बड़ा हिट था, इसलिए दूसरे पार्ट को देखने का नजरिया भी अलग हो गया. लोग फिल्म को सिर्फ देखने नहीं जा रहे थे, बल्कि पहले से ही उम्मीद लेकर जा रहे थे कि यह शानदार होगी. अब दर्शक तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं.”

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए, जिन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया. पहली फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. खास बात यह रही कि यह फिल्म भारत में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >