Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में गूंजी ‘धुरंधर 2’ की धूम, ‘पठान’ और ‘जवान’ भी रह गई पीछे

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए यह साफ है कि ‘धुरंधर 2’ अभी और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है. वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है.

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है. फिल्म की तेज रफ्तार कमाई ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आने वाले समय में दूसरी फिल्मों के लिए इसका मुकाबला करना आसान नहीं होगा.

पहले हफ्ते में ही तोड़े पुराने रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म की मजबूत कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने अपने पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ दिया. करीब एक हफ्ते में ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन लगभग 62 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई करीब 778 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 1226.44 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इससे पता चलता है कि फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बना हुआ है.

बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

धुरंधर 2′ ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्मों ‘पठान’ (1048 करोड़ रुपये) और ‘जवान’ (1160 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने खुद को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर लिया है. जिस तेजी से फिल्म की कमाई बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक छाई रह सकती है.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: 10वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >