Dhurandhar 2: रहमान डकैत की पत्नी बनी ‘हमजा’ की फैन, अर्जुन रामपाल के लिए कही ये बात

Dhurandhar 2: मुंबई में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सौम्या टंडन ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें शेयर की. उन्होंने फिल्म की सक्सेस पार्टी की कई अनसीन तस्वीरें भी पोस्ट कीं.

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग 19 मार्च की रात मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें कई सितारे शामिल हुए. इस मौके पर एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी मौजूद रही, जो फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी का किरदार में दिखी थी. स्क्रीनिंग के बाद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ नजर आईं.

रणवीर सिंह और स्टार कास्ट के साथ दिखीं सौम्या

सौम्या टंडन ने तस्वीर के रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उसे वर्ल्ड क्लास बताया. वहीं अर्जुन रामपाल को उन्होंने सबसे हॉट बैडऐस कहा. साथ ही उन्होंने राकेश बेदी के बारे में लिखा कि मैं अपने प्यारे राकेश बेदी के लिए बहुत-बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. वह जबरदस्त थे.

सक्सेस पार्टी से भी शेयर की खास झलक

इससे पहले सौम्या टंडन ने फिल्म की सक्सेस पार्टी की कुछ और अंदर की तस्वीरें भी साझा की थी. एक फोटो में वह रणवीर सिंह के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं, जबकि दूसरी में निर्देशक आदित्य धर के साथ पोज देती दिखी. एक और तस्वीर में उनके साथ यामी गौतम भी नजर आईं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन में लिखा, फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के बाद पार्टी में खूब मस्ती और उत्साह देखने को मिला. आप सभी को इतिहास रचने के लिए बहुत-बहुत बधाई. इस शानदार फिल्म के पीछे आदित्य धर का बड़ा योगदान है और रणवीर सिंह तो खुद असली धुरंधर हैं. उन्होंने मजाक में मुझसे कहा कि सब लोग मुझसे थप्पड़ खाना चाहते हैं और मुझे स्लैपिंग क्वीन बना दिया. इस फिल्म में यामी गौतम की जबरदस्त प्रतिभा देखने को मिलती है. मुझे कास्ट करने के लिए मुकेश छाबड़ा का धन्यवाद. उभरते सितारे सारा अर्जुन ने भी शानदार काम किया है. मेरे पुराने दोस्त मानव गोहिल, अर्जुन रामपाल का दमदार और स्टाइलिश लुक और राकेश बेदी का शानदार काम दिल जीत लेता है. मैं इस फिल्म में सिर्फ एक छोटे से सीन में हूं, लेकिन आप सभी से यह फिल्म जरूर देखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >