‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को करण जौहर ने शानदार फिल्म बताते हुए इसकी कहानी, निर्देशन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक लंबा सा नोट लिखा है.

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जबरदस्त चर्चा हो रही है. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे 70 के दशक के हिंदी सिनेमा की याद दिलाने वाली फिल्म बताया.

करण जौहर ने की खुलकर तारीफ

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते लिखा, टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चा जारी रहेगी और होनी भी चाहिए… लेकिन धुरंधर2 इससे कहीं ज्यादा है… जसकीरत की दिल तोड़ देने वाली बैकस्टोरी… हमारे देश के लिए किए गए बलिदान… यहां तक कि विलेन की भी इंसानियत और उसकी परतदार कहानी… बेहतरीन क्राफ्ट… शानदार साउंड और पूरा सिनेमाई अनुभव यह साबित करता है कि आदित्य धर कितने शानदार निर्देशक हैं… वह सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर नहीं बढ़ाते, बल्कि नया स्तर बना देते हैं… ये नया डायरेक्टर है!!! बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़कर आएगा और हर रिकॉर्ड बनाएगा भी!!

रणवीर सिंह के बारे में करण जौहर ने क्या कहा?

करण जौहर ने कहा, रणवीर सिंह, तुम क्या हो यार?! तुम्हारे करियर का बेस्ट काम… तुम्हारी हर आंसू भरी आंख, हर शांत नजर, और हर बार स्क्रीन पर तुम्हारा अंदाज यह साबित करता है कि तुम महान कलाकारों में से एक हो… तुम हमेशा एक बड़े कलाकार रहोगे… एक सच्चे ‘धुरंधर’ मूवी स्टार!!! आगे उन्होंने लिखा, मैं उस दौर में लौट गया जब 70 के दशक में सिंगल स्क्रीन थिएटर में प्योर हिंदी सिनेमा देखा करता था… उस समय मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखता था और आज जब मैं इसका हिस्सा हूं, ‘धुरंधर’ ने मुझे याद दिलाया कि मुझे यहां होने पर कितना गर्व और खुशी है.”

यह भी पढ़ें- 9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >