छठे दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: धुरंधर 2 छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 11.74 करोड़ कमा लिए हैं. पांच दिनों में 500 करोड़ पार कर चुकी यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी तेजी से नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और वीकडेज में भी इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही. खास बात यह है कि फिल्म ने मंडे टेस्ट भी शानदार तरीके से पास कर लिया है, जो किसी भी बड़ी फिल्म के लिए अहम माना जाता है.

पहले 5 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही जोरदार शुरुआत करते हुए लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इसने इतिहास रच दिया. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 80 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं पांचवें दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने 65 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में पांच दिनों की कुल नेट कमाई 519 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई.

छठे दिन भी कमाई की रफ्तार तेज

अब छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म की कमाई शानदार बनी हुई है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने 14.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ने के साथ ही कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

ऑक्यूपेंसी में भी दिखा दम

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी मजबूत बनी हुई है. पांचवें दिन दोपहर तक करीब 25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो वीकडेज के लिहाज से अच्छा संकेत माना जा रहा है. उम्मीद है कि शाम के शोज में दर्शकों की संख्या और बढ़ेगी.

वर्ल्डवाइड भी मचा रही धूम

धुरंधर 2 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने पांच दिनों में ओवरसीज मार्केट से करीब 210 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

तेजी से बढ़ती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि धुरंधर 2 जल्द ही बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और बॉलीवुड की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ऊंची जगह बना सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ देख भड़का असली जमील जमाली, मेकर्स पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >