Dhurandhar 2: 39 दिन बाद भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 39: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की 39वें दिन की कमाई.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 39: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज के 39 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 39वें दिन यानी छठे रविवार को करीब 3.40 करोड़ रुपये कमाए. यह शनिवार के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है. पूरे छठे वीकेंड का कलेक्शन करीब 6.40 करोड़ रुपये रहा, जो बताता है कि दर्शकों का फिल्म के प्रति क्रेज अभी भी बना हुआ है. वहीं फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इतने लंबे समय बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना इसकी लोकप्रियता को दिखाता है.

भारत और विदेश में शानदार कमाई

फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 1353.27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत है और अब तक 424.25 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. कुल मिलाकर फिल्म दुनियाभर में 1777 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.

शुरुआत से ही मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म की घोषणा 2025 में हुई थी और तभी से इसे लेकर काफी चर्चा थी. 2026 में रिलीज होते ही फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर जोरदार कमाई की. पहले हफ्ते में ही इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनी रही. इसी के साथ यह हिंदी में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्मों में शामिल हो गई.

दूसरी फिल्मों से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नई फिल्मों से हो रहा है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने अपने 10वें दिन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. वहीं, माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

यह भी पढ़ें: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘भूत बंगला’, कलेक्शन में उछाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >