Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 35: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 35 दिनों का सफल सफर पूरा कर लिया है. मार्च 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट तक टलवा दी थी. दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज लंबे समय तक बना रहा और इसने लगातार शानदार कमाई की.
हालांकि, एक महीने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला तेज हो गया जब अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई. फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बना ली और ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार पर असर डाला. बुधवार को ‘भूत बंगला’ ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सबको चौंका दिया, जबकि दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ की कमाई घटकर 2 करोड़ रुपये से भी नीचे पहुंच गई.
डे 35 का कलेक्शन रिपोर्ट
सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने 35वें दिन यानी पांचवें बुधवार को लगभग 1.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में करीब 19 प्रतिशत कम रहा. अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने 422.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भारत और ओवरसीज को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1764.15 करोड़ रुपये हो गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक यह आंकड़ा 1770 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
फिल्म का प्रदर्शन
पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई है. हालांकि, अब भी फिल्म का कुल कलेक्शन इसे 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रहा है.
कहानी और स्टारकास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है, जो अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बनाने की कहानी को दिखाता है. फिल्म में आरकेस बदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: साल 2026 में होगा सीक्वल्स का धमाका, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘आवारापन 2’ तक, जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में
