Indra Kumar On Dhamaal 5 Making: अजय देवगन एक बार फिर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल 4 के साथ थियटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड मूवी 10 जुलाई को रिलीज होगी. अब डायरेक्टर इंद्र कुमार ने धमाल 5 को लेकर जबरदस्त अपडेट शेयर किया.
Drector Indra Kumar On Dhamaal 5: धमाल 5 को लेकर क्या बोले डायरेक्टर इंद्र कुमार
धमाल 5 को लेकर पूछे गए सवाल पर डायरेक्टर ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “मेरे पास कई आइडियाज हैं, लेकिन अभी मैं किसी एक पर फैसला नहीं कर पाया हूं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मैं पहले देखना चाहता हूं कि लोग धमाल 4 को कैसे पसंद करते हैं और किस चीज पर सबसे ज्यादा रिएक्ट करते हैं. दर्शकों को फिल्म का जो हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसी आधार पर मैं अगली प्लानिंग तैयार करूंगा.”
Dhamaal 5 Bigger Than Before: धमाल 5 पहले से होगा बड़ा
उन्होंने आगे कहा, “अगर लोगों को कुछ चीजें पसंद नहीं आती हैं, तो मैं उन्हें दोहराने से बचूंगा और कुछ नया करने की कोशिश करूंगा, लेकिन एक बात तय है कि अगला प्रोजेक्ट पहले से भी बड़ा और बेहतर होगा.”
Dhamaal 4 Trailer: धमाल 4 के ट्रेलर में क्या था खास,
धमाल 4 के ट्रेलर में एक बार फिर फैंस की फेवरेट धमाल गैंग की वापसी देखने को मिलती है. इस बार पूरी टीम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े ट्रेजर हंट मिशन पर निकलती है, लेकिन सोने के पहाड़ तक पहुंचना इतना आसान नहीं होने वाला. खजाने की तलाश के दौरान ये गैंग एक के बाद एक मजेदार मुसीबतों, अजीबोगरीब हालात और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स में फंसती नजर आती है.
Dhamaal 4 Release Date And Star Cast: इस दिन रिलीज होगी धमाल 4 और ये स्टार्स मचाएंगे धमाल
आखिर कौन सबसे स्मार्ट साबित होगा और किसकी किस्मत चमकेगी, इसका जवाब 10 जुलाई को फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा. तब तक एक बात पक्की है कि दर्शकों को भरपूर हंसी, फुल ऑन एंटरटेनमेंट और नॉन-स्टॉप धमाल देखने को मिलने वाला है. धमाल 4 में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों की टोली है.
यह भी पढ़ें- खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Release Date: अनलिमिटेड कॉमेडी के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन थियेटर्स में दस्तक देगी धमाल 4
