दीपिका पादुकोण का क्यूट बेबी बंप देखा आपने? वायरल वीडियो में देखें प्रेग्नेंसी ग्लो

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने जबसे अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तबसे फैंस एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उनका क्यूट बंप देखने को मिल रहा है.

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अनाउंस किया था कि वह दोबारा प्रेग्नेंट है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दीपिका का बेबी बंप दिख रहा है. दरअसल कपल मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में बन रहे अपने ड्रीम होम का जायजा लेने पहुंचे थे, यहां से उनका छोटा सा क्लिप वायरल हो गया, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है.

दीपिका पादुकोण का बेबी बंप का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में दीपिका और रणवीर घर में चल रहे इंटीरियर और कंस्ट्रक्शन वर्क को करीब से देखते नजर आए. हालांकि सबकी नजरें एक्ट्रेस के बेबी बंप पर जाकर टिक गई. तस्वीरों में एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. उन्होंने व्हाइट कलर का ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दिखीं. वहीं रणवीर सिंह अपने सिग्नेचर कैजुअल अंदाज में नजर आए. रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में उनका लुक भी डैंशिंग लग रहा था.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर ने शेयर की थी प्रग्नेंसी न्यूज

दिलचस्प बात यह है कि यह स्पॉटिंग ऐसे समय पर हुई है, जब दीपिका और रणवीर अपने दूसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी. इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट पकड़ा हुआ था. बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में ग्रैंड लेकिन प्राइवेट वेडिंग की थी. इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार बेटी दुआ के माता-पिता बने.

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ “किंग” में नजर आएंगी. फिल्म के सेट से एक्ट्रेस का डांस वीडियो वायरल हुआ था. दूसरी ओर उनके पास अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म “राका” भी है.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >