Darr फिल्म के सेट पर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी पैंट, इस शख्स ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शाहरुख खान उनपर…

शाहरुख खान और सनी देओल ने फिल्म डर में काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच एक बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी. जिसके बाद गदर 2 एक्टर ने अपनी पैंट फाड़ दी थी.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच सनी और शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के दौरान सनी और शाहरुख के बीच ऐसा कुछ हुआ था, जिसके बाद दोनों ने 16 सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की. इस बारे में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने बात की.

जब शाहरुख खान और सनी देओल भिड़ गए

एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने सालों बाद फिल्म डर के क्लाइमैक्स सीन को लेकर एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत की. उन्होंने कहा, सनी देओल का कहना था कि शाहरुख खान उनके रोल पर फ्रंट से हमला नहीं कर सकते थे क्योंकि वो एक प्रशिक्षित नौसेना अधिकारी थे. पूरी टीम को सनी की ये बाद ठीक लगी. हालांकि किंग खान का कहना था वो शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा या गुलशन ग्रोवर नहीं हूं, जो पीछे से उनपर हमला करुंगा. इस बात को लेकर काफी बहसा-बहसी हो गई.

Also Read- Border 2: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी का हुआ खुलासा, जेपी दत्ता ने कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान…

Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर…

Gadar 2 में सनी देओल संग काम करने के बाद इस सुपरहिट एक्टर के साथ करना चाहती हैं अमीषा पटेल काम, जानें नाम

सनी देओल ने फाड़ ली थी अपनी पैंट

टीनू वर्मा ने आगे बताया कि, सनी देओल को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने जब अपनी पैंट के जेब में हाथ डाली और उसे जोर से दबाया कि उनका पैंट ही फट गया. ये जब हुआ तो कमरे में आदित्य चोपड़ा, यश चोपड़ा और शाहरुख खान भी मौजूद थे. इसके बाद पैकअप हो गया. यश ने टीनू को ये प्रॉब्लम सुलझाने के लिए कहा. टीनू ने बताया कि इसके बाद उन्होंने ऐसे सीन को डिजाइन किया कि दोनों के बीच प्रॉब्लम सॉल्व हो गया. बता दें कि मूवी आज भी बेस्ट थ्रिलर मूवीज में से एक मानी जाती है.

देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >