Dacoit Collection Day 2: दो दिनों में ‘डकैत’ का कलेक्शन कितना पहुंचा? सामने आए आंकड़े

Dacoit Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘डकैत’ के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है. बड़ी फिल्मों के चलते इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी बनी हुई है.

Dacoit Box Office Collection Day 2: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म ‘डकैत’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है, जिसे पहली बार निर्देशन करने वाले शेनिल देव ने बनाया है. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि इसकी रिलीज कई बार टाल दी गई थी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़कर 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस तरह ‘डकैत’ का कुल घरेलू कलेक्शन अब 13.55 करोड़ रुपये हो चुका है.

विदेशों में कितनी हुई कमाई?

विदेशों में फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज कुल कलेक्शन अब 9.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 24.81 करोड़ रुपये हो चुकी है.

बड़ी फिल्मों से मिल रही टक्कर

फिल्म ‘डकैत’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. खासकर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से. रणवीर सिंह की फिल्म अभी भी थिएटर में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. sacnilk के अनुसार, उसी दिन (24वें दिन) ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 11.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो ‘डकैत’ से काफी ज्यादा है.

डकैत की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे अपराधी की है, जिसका किरदार अदिवी शेष निभा रहे हैं. वह अपने पुराने रिश्ते में मिले धोखे के बाद बदले की राह पर निकल पड़ता है. मृणाल ठाकुर फिल्म में उनकी पूर्व साथी की भूमिका में नजर आती हैं. इसके अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी अदिवी और शेनिल देव ने मिलकर लिखी है, जबकि इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है. सुनील नारंग को-प्रेजेंटर के तौर पर जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 की आंधी के बीच ‘डकैत’ को मिला कैसा रिस्पॉन्स, क्या रहा पहले दिन का हाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >