Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, 18वें दिन किया इतना कलेक्शन

Box Office Report: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर नीचे गिर गया है. फिल्म धीमी गति से कमाई कर रही है. आइये जानते हैं 18वें दिन इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Box Office Report: अपनी सशक्त कहानी के साथ द साबरमती रिपोर्ट ने देश भर के दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है. भारतीय इतिहास के एक नाजुक और महत्वपूर्ण दौर को छूती इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. बावजूद इसके मूवी बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. राजनीतिक ड्रामा का ग्राफ हर दिन के साथ नीचे गिरते जा रहा है. आइये जानते हैं 18वें दिन विक्रांत मैसी की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की.

18वें दिन साबरमती रिपोर्ट ने की कितनी कमाई

धीरज सरना की ओर से निर्देशित और एकता कपूर और अमूल वी मोहन की ओर से निर्मित, द साबरमती रिपोर्ट में राशि खन्ना और रिधि डोगरा भी हैं. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक पॉलिटिकल ड्रामा ने तीसरे सोमवार को 0.3 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 28.45 करोड़ हो गया.

साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Sabarmati Report Box Office Collection Week 1- 11.5
  • Sabarmati Report Box Office Collection Week 2- 10.5
  • Sabarmati Report Box Office Collection Day 15- 2.1
  • Sabarmati Report Box Office Collection Day 16- 1.9
  • Sabarmati Report Box Office Collection Day 17- 2.15
  • Sabarmati Report Box Office Collection Day 18- 0.3

Sabarmati Report Total Collection- 28.45

द साबरमती के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी साबरमती रिपोर्ट की तारीफ की और साहसिक कहानी की सराहना की. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों ने भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. फिल्म गुजरात में हुए गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है. मूवी बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से समर्थित है.

Also Read- The Sabarmati Report Movie Review :कमजोर कहानी और ट्रीटमेंट विषय के साथ नहीं है करता न्याय

Also Read- Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट हिट हुई या फ्लॉप, जानें 5 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >