Box Office Report: महज 2 करोड़ी ‘हनुमान अंश’ ने कम किया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को भी नहीं बख्शा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे है, इसे लेकर फैंस की नजरें बनी हुई हैं. आइए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से दोनों फिल्मों की कमाई और पूरा हाल बताते हैं.

Box Office Report: 'मिर्जापुर द मूवी' जब से सिनेमाघरों में आई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार बनी हुई है. फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब इसकी कमाई 140 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं, ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. इतना ही नहीं, पांचवें हफ्ते में इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो पहले ‘धुरंधर’ के नाम था. अब दोनों फिल्मों की कमाई में कितना फर्क है, आइए बताते हैं.

‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन कितने करोड़ कमाए?

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश’ की कमाई भले ही रिलीज के मुकाबले अब धीमी हो गई हो, लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही. फिल्म ने 31वें दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद 32वें दिन कलेक्शन 10 करोड़ रहा.

2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 33वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 34वें दिन इसकी कमाई 10.25 करोड़ रुपये रही. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.13 करोड़ रुपये हो गया है.

यानी रिलीज के 34 दिन बाद भी फिल्म 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें: आशीर्वाद देने लगा था... Hanuman Ansh में नीम करोली बाबा बने शोभिनव सत्या को सचमुच 'बाबा' समझने लगे थे लोग

पांचवें हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने बना दिया रिकॉर्ड

अब आते हैं फिल्म के सबसे खास रिकॉर्ड पर. ‘हनुमान अंश’ ने अपने पांचवें हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. खास बात ये है कि यह कमाई सिर्फ छह दिनों की है.

इसी के साथ फिल्म ने पांचवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ के पास था, जिसने पांचवें हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये कमाए थे.

यानी ‘हनुमान अंश’ ने पांचवें हफ्ते की कमाई में ‘धुरंधर’ को काफी पीछे छोड़ दिया.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 6 दिन में कितने करोड़ कमाए?

मिर्जापुर: द मूवी (सांकेतिक तस्वीर)

अब बात ‘मिर्जापुर द मूवी’ की करें तो इस फिल्म की रफ्तार शुरू से ही काफी तेज है. पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये कमाए.

दूसरे दिन कमाई बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गई. तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे बड़ा डे कलेक्शन है.

चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़, पांचवें दिन 15.60 करोड़ और छठे दिन 12.30 करोड़ रुपये कमाए.

इस तरह छह दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल कलेक्शन 137.65 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार क्यों बने बबलू? डायरेक्टर ने खोला राज

‘मिर्जापुर द मूवी’ या ‘हनुमान अंश’, कौन आगे?

अगर सिर्फ कुल कलेक्शन देखें तो फिलहाल ‘हनुमान अंश’ 153.13 करोड़ रुपये के साथ आगे है. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने छह दिनों में ही 137.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

यानी दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन में अभी करीब 15.48 करोड़ रुपये का अंतर है. लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है. ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं, जबकि ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिर्फ छह दिन हुए हैं.

इस हिसाब से ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार काफी तेज है. वहीं ‘हनुमान अंश’ ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिककर अपनी कमाई को 153 करोड़ के पार पहुंचा दिया है. अब देखना होगा कि आगे ‘मिर्जापुर द मूवी’ कितनी जल्दी ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >